नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ब्लास्ट हुआ है। धमाके में
चार लोगों के घायल होने की खबर है हालांकि अभी तक हमले में किसी के मारे
जाने की खबर नहीं है।
आरंभिक जानकारी के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने दारूलमान रोड पर खान मंत्रालय
के कर्मचारियों की बस को निशाना बनाया। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर
लिया है।