इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार को हादसे का शिकार हुए विमान का ब्लैक बाक्स मिल गया है। इस विमान दुर्घटना में कोई भी यात्री या चालक दल का सदस्य जीवित नहीं बचा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के इस विमान में 48 लोग सवार थे और यह एबटाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पीआईए के अध्यक्ष आजम सहगल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मामले की पूर्ण जांच की जाएगी। बचावकर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है।
विमानन कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, मरने वालों में तीन विदेशी भी शामिल हैं जिनमें दो आस्ट्रिया और एक चीन का नागरिक था। # खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह