फरीदाबाद।
अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति पंजाबी सभा द्वारा आज बादशाह खान अस्पताल
में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य
रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया। इस अवसर पर
सांस्कृतिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राधा नरूला, चेयरमैन
प्रेम दीवान, युवा चेयरमैन विजय कंठा, अध्यक्ष अनिल भाटिया, महासचिव नीरज
मिगलानी, शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान, शहरी महासचिव कुलदीप ङ्क्षसह साहनी,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या भूषण आर्य, उपाध्यक्ष हंसराज कत्याल, ईश दुरेजा
पूर्व चेयरमैन राधेश्याम, जोगेन्द्र चावला उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राधा नरूला,
चेयरमैन प्रेम दीवान, युवा चेयरमैन विजय कंठा, अध्यक्ष अनिल भाटिया,
महासचिव नीरज मिगलानी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज बादशाह खान अस्पताल में
फल वितरण का मुख्य कारण यही था कि यहां 1 अक्तूबर की रात को करीब 11 बच्चों
ने जन्म लिया जिनमें बेटियां 7 एवं बेटो की संख्या 4 रही। उन्होंने कहा कि
हमने इनकी माताओं को यही संदेश दिया कि अब बेटी और बेटे में किसी प्रकार
का फर्क ना समझे और इन्हे एक जैसी परवरिश दे क्योकि आज हमारी देश व प्रदेश
की बेटियां किसी से कम नहीं है। इस
मौके पर शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान, शहरी महासचिव कुलदीप सिंह साहनी,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या भूषण आर्य, उपाध्यक्ष हंसराज कत्याल, ईश दुरेजा ने
कहा कि पंजाबी सभा का मुख्य उददेश्य यही है कि वह समाज को उच्च शिखर पर
पहुचाये और ऐसे कार्यो को अंजाम दे जिससे समाज में एक संदेश जाये। उन्होंने
कहा कि बादशाह खान अस्पताल में जो रिकार्ड आज बना है वह वाकई में बेटियों
के नाम है और इन बेटियों के जन्म पर ही हमने यह फल वितरण का कार्यक्रम
आयोजित किया है। इस
अवसर पर विष्णू सूद, शालिनी मेहता, सुमन रेखा कपूर, प्रशान्त अग्रवाल,
जयेन्द्र मनोचा, गौरव बरेजा, पारस सेतिया, सरदार तेजिन्द्र सिंह, स.
इन्द्रपाल सिंह सहित पंजाबी सभा के अन्य पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।