BJP will undertake various programs under naya bharat sankalp se siddhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘नया भारत-संकल्प से सिद्धि’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम करेगी भाजपा

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 3:51 PM (IST)
‘नया भारत-संकल्प से सिद्धि’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम करेगी भाजपा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के समस्त जिलों में 9 से 30 अगस्त तक ‘नया भारत-संकल्प से सिद्धि’ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ हुआ था, जिसे ‘अगस्त क्रांति’ के रूप में मनाया जाता है। यह ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ का एक महत्वपूर्ण संघर्ष था। प्रधानमंत्री ने 30 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि 1943 से 1947 के पांच वर्ष ‘संकल्प से सिद्धि’ के निर्णायक वर्ष के रूप में सफलता के साथ देश को आजाद कराने का कारण बना। इस वर्ष 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस से संकल्प सिद्धि का महाभियान चलाने का आहृान किया है। प्रत्येक भारतवासी, पार्टी, पंचायतीराज संस्थाएं, सांस्कृतिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय निकाय की इकाइयां, शिक्षण संस्थाएं अलग-अलग संगठन, हर एक नया भारत के निर्माण के लिए कुछ न कुछ संकल्प लें, एक ऐसा संकल्प जिसे अगले पांच वर्षों में हम सिद्ध करके दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement