BJP will connect women to the partys ideology through conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सम्मेलन के जरिए आधी आबादी को अपने पाले में करेगी बीजेपी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 6:19 PM (IST)
सम्मेलन के जरिए आधी आबादी को अपने पाले में करेगी बीजेपी
कानपुर। बूथ और युवा सम्मेलन के साथ ही अब भारतीय जनता पार्टी ने आधी आबादी पर निगाहे गड़ा दी है। हर विधान सभा क्षेत्र में सम्मेलन कर महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। कानपुर-बुंदेलखण्ड में विधान सभा की 52 सीटें हैं जिन पर महिला सम्मेलन की जिम्मेदारी संगठन मंत्री अशोक तिवारी को सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने पर संगठन मंत्री ने बताया कि अभी महिला सम्मेलन की तिथि निश्चित नहीं हुई, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हे दायित्व सौंपते हुए उनसे सलाह ली जा रही है। कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी जिलों एवं मण्डलों तक संरचना हो चुकी है अब हमें सेक्टर और बूथ स्तर की बहनों को अपने साथ जोड़ना है। बहनों से सुझाव लिये जा रहे हैं कि हम सम्मेलनों को और अच्छा, भव्य कैसे बना सकते है। बहनों के अच्छे-अच्छे सुझाव आ रहे हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement