BJP welcomes Triveni Sangam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संस्था धर्मादा पर भाजपाई करेंगे त्रिवेणी संगम का स्वागत

khaskhabar.com: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 7:20 PM (IST)
संस्था धर्मादा पर भाजपाई करेंगे त्रिवेणी संगम का स्वागत
बारां । शहर में निकलने वाले पथ संचलन का भाजपाई संस्था धर्मादा चौराहे पर एकत्रित होंगे वहाँ पर भाजपा बारां शहर कि ओर से त्रिवेणी संगम का भव्य स्वागत किया जायेगा । जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, सभी मोर्चो के अध्यक्ष सहित उनकी कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी, भाजपा के सभी निर्वाचित व मनोनीत पार्षदगण सहित सभी सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे ।भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गालव ने भाजपाइयों को प्रातः 10 बजे संस्था धर्मादा चौराहे पर अधिक से अधिक संख्या में आने का अनुरोध किया है। भाजपा जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया की त्रिवेणी संगम का स्वागत करने के लिए भाजपाइयों ने शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गालव की अगुवाई में बारां शहर में बांटे आमन्त्रण पत्रक। इस दौरान उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, जिला मंत्री महावीर नामा, जिला प्रचार मंत्री ताराचंद गुर्जर, सहवरित पार्षद धर्मेन्द्र भार्गव, शहर उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष मदन रेगर, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल, पूर्व शहर महामंत्री अमित विजय, खेतसिंह यदुवंशी, हेमन्त शर्मा, सुनील यादव, लोकेश गर्ग, त्रिलोक गोयल, नील सोपरा,मदनलाल प्रजापति, दीपक सेन, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement