राहुल के बयान के खिलाफ बीजेपी का आज यूपी में प्रदर्शन
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 08:58 AM (IST)
कांग्रेस के
प्रवक्ताओं ने बचाव में मोर्चा संभाल लिया है। खुद को चौतरफा घिरता देख
राहुल ने भी ट्विटर पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक का
पूरा समर्थन करते हें। वे आगे बताते हैं कि वे राजनीतिक पोस्टर में सेना
के इस्तेमाल के खिलाफ हैं। बताते चलें कि बीजेपी नेताओं ने सर्जिकल
स्ट्राइक को लेकर कुछ ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिनकी ऐसी ही चर्चा हो रही है।
आरोप लग रहे हैं कि सियासी फायदे के लिए इस तरह के पोस्टर लगाये जा रहे
हैं। कांग्रेस के नेता भी राहुल के दलाली वाले बयान के बचाव में इन्हीं
पोस्टर्स का सहारा ले रहे हैं।