लखनऊ। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक वाला बयान देकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी चौतरफा घिर गए है। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी आज यूपी में
प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं खुद सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर बिहार में कांग्रेस की
सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव तक ने खून
की दलाली के मुद्दे पर राहुल को आडे हाथों लिया है।