Advertisement
उत्तराखंड में BJP अध्यक्ष के लिए गोलबंदी तेज, इन नेताओं के नाम सबसे आगे

क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों पर भी पार्टी विचार कर रही है। इस कारण ठाकुर मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश अध्यक्ष ब्राम्हण हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। इसलिए कुमाऊं मंडल से वर्तमान अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट का नाम पहले स्थान पर है। सभी पार्टी पदाधिकारियों से खुद के समर्थन और कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ का हवाला देकर नाम बढ़ाने में जुटे हैं।
चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि "प्रदेश अध्यक्ष का चयन 25 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमारे पर्यवेक्षक जब यहां आ जाएंगे। उसके बाद पूरी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद घोषणा कर दी जाएगी।"
(IANS)
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



