bjp to get new state president till 30 in uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड में BJP अध्यक्ष के लिए गोलबंदी तेज, इन नेताओं के नाम सबसे आगे

khaskhabar.com: बुधवार, 18 दिसम्बर 2019 10:30 AM (IST)
उत्तराखंड में BJP अध्यक्ष के लिए गोलबंदी तेज, इन नेताओं के नाम सबसे आगे
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर संभालने के लिए इन दिनों पार्टी में गोलबंदी तेज हो गई है। अध्यक्ष की रेस में सांसद विधायक के अलावा संघ के नेताओं के नाम निकल कर सामने आ रहे हैं। हालांकि इस बारे में आरएसएस के नेताओं के साथ मंत्रणा के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकलने की संभावना है। संगठन के भीतर जो नाम चर्चाओं में हैं, उनमें संगठन के बड़े नेताओं के अलावा सांसद, मंत्री और विधायकों के नाम शामिल हैं। चूंकि 2022 के विधानसभा चुनाव वर्तमान में चुने गए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने हैं, इस लिहाज से यह पद काफी महत्वपूर्ण हो गया है। पार्टी चाहती है कि नीचे से लेकर ऊपर तक रायशुमारी के बाद ही कोई निर्णय हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement