bjp targeted on rahul gandhi over vijay mallya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजय माल्या पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 1:59 PM (IST)
विजय माल्या पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या और अरुण जेटली की मुलाकात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में घमासान जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने माल्या के इस आरोप के पीछे बड़ा षड्यंत्र बताया है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कनेक्शन भी निकाल लिया है। प्रसाद ने कहा कि क्या किसी ने नोटिस किया है कि राहुल गांधी के लंदन दौरे के बाद ही माल्या ने यह आरोप क्यों लगाए? उधर, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी नेता प्रसाद ने पूछा कि क्या माल्या के आरोप और राहुल गांधी का कोई कनेक्शन है। गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, ये सारे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई जबर्दस्ती संसद के गलियारे में मिलने की कोशिश करता है तो उन्होंने उसे झटक दिया कि आप बैंकों के पास जाइए। प्रसाद ने कहा कि 1947 से 2008 के बीच भारतीय बैंकों ने 18 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जबकि 2008-14 में यह बढक़र 52 लाख करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए। वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पिछली सरकार और गांधी परिवार ने विजय माल्या और उसकी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए नियम-कानूनों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि किंगफिशर एयरलाइंस और माल्या के प्रति गांधी परिवार की नरमी की क्या वजह थी, उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट करना चाहिए। पात्रा ने कहा, राहुल आजकल बेवजह की बातों को ट्वीट करते हैं। आप बेल बॉन्ड पर बाहर हैं आपको भ्रष्टाचार की बात करने का कोई हक नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement