BJP State Working Committee meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2019 1:18 PM (IST)
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित ‘‘तोतुका भवन’’ में आयोजित हो रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी उपस्थित मौजूद है। साथ ही इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक व सह-संयोजक, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख एवं महापौर, लोकसभा विस्तारक व विस्तारक सम्भाग प्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के प्रदेश प्रमुख, भाजपा मीडिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनालिस्ट, सोशल मीडिया, नमो एप, संकल्प से सिद्धि एवं विधि प्रदेश संयोजक, प्रदेश चुनाव प्रबंधन सहित कार्यसमिति सदस्य व कई पदाधिकारी उपस्थित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement