BJP state purchased the land before Notbandi four place: Sukku-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से पहले भाजपा ने प्रदेश में चार जगह खरीदी जमीनें: सुक्खू

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 7:48 PM (IST)
नोटबंदी से पहले भाजपा ने प्रदेश में चार जगह खरीदी जमीनें: सुक्खू
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर राजनीति में व्यापारीकरण का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि नोटबंदी से ठीक पहले बीजेपी ने हिमाचल के चार स्थानों पर बीजेपी कार्यालय के लिए जमीन खरीदी। उन्होंने इसे लेकर सवाल किया और कहा कि बीजेपी ने शिमला के अलावा हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में करोड़ों रूपए की जमीनें खरीदी, जबकि इनके पहले ही भवन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने पर बीजेपी कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस का इतिहास पढना चाहिए और फिर उन्हें मालूम पढ़ेगा कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या बलिदान किया है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि उनके नेताओं ने देश के लिए क्या बलिदान किया। सोमवार को नोटबंदी के खिलाफ आरबीआई दफ्तर के बाहर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुक्खू ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर भी तंज कसे है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर झूठ की राजनीति करते आए है। अनुराग ठाकुर ने बीसीसीआई अध्यक्ष रहते सुप्रीमकोर्ट में ही झूठा शपथ पत्र दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता हथियाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं और यह इससे साबित होता है।

[@ मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्किट, गुलाबा में पिकनिक स्पॉट]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement