BJP state president Satish Poonia distributed scooty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दिव्यांगों को किया स्कूटी का वितरण

khaskhabar.com: रविवार, 03 नवम्बर 2019 1:02 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दिव्यांगों को किया स्कूटी का वितरण
जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक डॉ.सतीश पूनिया ने रविवार को अपने आवास पर आमेर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा आमेर मेरी कर्मभूमि है मै बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। स्कूटी मिलने से विद्यार्थीयों, व्यापारियों और अन्य कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा और सम्बल मिलेगा। हमारी राजनीति को जन सरोकार से जोड़ने की छोटी सी मुहीम है । हमारा प्रयास है कि समाज को जोड़ने के दूसरे उपकरण भी वितरित किये जाऐं। पूनिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कि भी यही मंशा है कि राजनीति को समाजनीति से जोड़ा जाए। इसलिए यह सिलसिला इसी प्रकार चलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी भी उपस्थित रही। सतीश पूनिया अपने जन्मदिन से अब तक 45 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण कर चुके है।इस अवसर पर सतीश पूनिया ने उन भामाशाहों का भी आभार व्यक्त किया जिनकी मदद के बूते पर दिव्यांगजनों को सम्बल मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement