BJP state office CPI(M) secretary house attacked in Thiruvananthapuram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 12:20 PM (IST)
केरल में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
तिरुवनंतपुरम। केरल में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर पथराव किया। भाजपा-आरएसएस और माकपा के बीच यह कटुता निचले स्तर तक पहुंच गई है। दोनों पक्ष हिंसा पर उतारू हैं। माकपा के हमले के कुछ घंटों बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने माकपा के सचिव कोडियेरी बालकृष्णनन के बेटे के आवास पर पथराव किया। राज्य भाजपा के मुख्यालय की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, रात 1.40 बजे कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर के भीतर तैनात लगभग छह वाहनों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, जिसमें से एक वाहन पार्टी के राज्य प्रमुख कुम्मानेम राजशेखरन का था। पार्टी महासचिव एम.टी.रमेश ने संवाददाताओं को बताया, ‘यह एक सुनियोजित हमला था। इस हमले को उस समय अंजाम दिया गया, जब माकपा को यह पता चला कि हमारे राज्य इकाई के अध्यक्ष रात में कार्यालय में ठहरने वाले हैं।’ भाजपा के एकमात्र विधायक ओ.राजगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि वीडियो में हमले के दौरान माकपा के स्थानीय नेता आई.पी.बिनू की भूमिका को देखा जा सकता है। तडक़े 3.40 बजे अज्ञात लोगों ने बालकृष्णन के बेटे बिनिश कोडियेरी के आवास पर पथराव किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement