जयपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और प्रमुख लोगों की सोमवार को अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश चेलावत और मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ ओ पी महेंद्रा की मौजूदगी में हुई। बैठक के दौरान मुकेश चेलावत ने भाजपा में अनुसूचित जाति वर्ग की मह पर प्रकाश डाला। तो प्रदेशाध्यक्ष डाॅ ओ पी महेन्द्रा ने केन्द्र की मोदी सरकार और राजस्थान की वसुन्धरा सरकार की ओर से दलित वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुये कहा कि केवल भाजपा ही दलितों की सच्ची हितैषी है। बैठक में 04 अप्रैल तक केन्द्रीय कार्यालय की ओर से निर्देशित भीम एप के जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और 14 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय की ओर से निर्देशित डाॅ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती को जिला मुख्यालय पर भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 मई 2017 से 31 मार्च 2018 तक प्रदेश स्तर पर दलित चैपाल कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ प्रथम चरण में 15 मई से 15 जून तक कुल आबादी के 15 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी मण्डलों वाले 5 गांव अथवा 5 शहरी वार्ड में दलित चैपाल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी धौलपुर उपचुनाव के लिए एक टोली मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चन्देल की अध्यक्षता में गठित की गई। जो जिले में पार्टी उम्मीदवार को जीताने में पूरा सहयोग करेगी।