BJP rule has plagued every class-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा राज हर वर्ग त्रस्त है-चौधरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 7:35 PM (IST)
भाजपा राज हर वर्ग त्रस्त है-चौधरी
बाड़मेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश चौधरी ने शुक्रवार को अपने सिवाना प्रवास के दौरान डाक बंगले में प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सैन्य कार्यवाही के नाम पर अपनी राजनितिक रोटियां सेंक रही है जो निंदनीय है। वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर अध्यक्ष फ़तेह खान, सिवाना पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, युवक कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा भी मौजूद थे। सवाना उपखण्ड की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री बाड़मेर जिले से होने के बाद भी पूरी तहसील मात्र 7 पटवारियों के भरोसे है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है । उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है सरकार के नुमाइंदे विकास को छोडक़र राजनीतिक द्वेषभावना के माध्यम से ग्रामीण जनता के साथ छलावा कर रहे है। जिले की आमजनता मुलभुत सुविधाओं से वंचित हो रही है जिसमे चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार , पेयजल की सारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है। सर्जिकल स्ट्राइक के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होते आये है जिसको कभी सार्वजनिक नहीं किया जाता क्योकि विश्व के सभी देशों में रक्षा और विदेश नीति को गोपनीय रखा जाता है। लेकिन वर्तमान में नागपुर से संचालित होने वाली सरकार ने देश की रक्षा नीति का मख़ौल उड़ाया है जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर पंजाब में पाक सीमा के नजदीक 10 किमी क्षेत्र को खाली करने का जो आदेश दिया वो सिर्फ राजनीतिक हथकंडा था क्योकि पंजाब में 2017 में विधानसभा के चुनाव है इसलिए सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर आम जनता के साथ कुठाराघात किया है उन्होंने कहा कि राजस्थान और कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा पर छटे क्षेत्र को खाली नहीं करवाना और सिर्फ पंजाब में खाली करवाना उनकी नागपुरी सोच का नमूना है जिसे देश की जनता अब समझ चुकी है। यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement