BJP President Nadda will come to Udaipur on Monday, will discuss with officials of Udaipur and Banswara divisions.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा अध्यक्ष नड्डा सोमवार को उदयपुर आएंगे, उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 8:07 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष नड्डा सोमवार को उदयपुर आएंगे, उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा सोमवार को उदयपुर आएंगे। वह यहां उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा करेंगे। अलग-अलग दो सत्रों में वह राज्य विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्र प्रदान करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नड्डा सुबह साढ़े नौ बजे विमान से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उतरेंगे। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद सीधे होटल हावर्ड जॉनसन पहुंचेंगे। जहां दो चरणों में उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रथम सत्र सुबह दस बजे शुरू होगा, जिसमें उदयपुर शहर, देहात, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़ जिला के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वहीं दूसरा चरण दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें बांसवाडा, डूंगरपुर, राजसमंद जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। नड्डा की उदयपुर यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री तथा पार्टी के उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने बताया की भाजपा अध्यक्ष की बैठक में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संभाग प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी (संभाग के अनुसार), राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी (संभाग के अनुसार), प्रकोष्ठ विभाग के राष्ट्रीय संयोजक, सह संयोजक (संभाग के अनुसार), मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी (संभाग के अनुसार), जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान, निकाय अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, जिला स्तर के सहकारी समितियां, होलसेल भंडार, भूमि विकास बैंक के भाजपा समर्थित चेयरमैन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
इधर, नड्डा की यात्रा से पहले ही रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर पहुंच गए तथा आवश्यक तैयारियों को लेकर जिल के पदाधिकारियों की बैठक ली। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, संभाग सह प्रभारी सावलाराम देवासी, जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त चौहन, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गजपाल सिंह राठौड़, किरण जैन, मनोज मेघवाल,उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, रवि नाहर, तुषार जिंदल, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ़य आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement