अमित शाह बुंदेलखंड के झाँसी से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इससे पहले शाह ने शनिवार को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। बुंदेलखंड में यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी उमा भारती और बीजेपी यूपी चीफ केशव प्रसाद मौर्या को सौंपी गई है। झांसी के प्रदर्शनी मैदान में 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला 12 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है, जहां से अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद कर दी गई है, दो एसपी, 7 सीओ, 19 एसओ, 90 दारोगा, 440 सिपाही, 6 यातायात प्रभारी और 3 महिला दारोगा मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?