पीएम मोदी की
तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी चलते नहीं हैं और ना ही दौड़ते हैं
बल्कि वह तो छलांग लगाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम
नरेंद्र मोदी सरकार के काम पर मुहर लगा दी है। एमसीडी में जीत के बाद हमारे
विरोधी मायूस हो गए हैं।
शाह ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा
कि एमसीडी में जीत हमारा लक्ष्य नहीं है। हमें दिल्ली में सरकार बनाने के
लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि एमसीडी की जीत ने दिल्ली में
सरकार बनाने की नींव रख दी है। शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आंख मूंदकर
नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर भरोसा किया है। अब मोदी का विजय रथ पूरे देश
में घूम रहा है। शाह ने आगे कहा कि एमसीडी चुनावों के दौरान दिन लोगों को
टिकट काटे गए थे, उन्होंने भी पार्टी की लिए पूरे मन से काम किया और बड़ी
जीत दिलाई।