BJP National President amit shah addressed bjps vijay parv programme in delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP विजय पर्व: शाह बोले,मोदी जी चलते नहीं,छलांग लगाते हैं...

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 12:15 PM (IST)
BJP विजय पर्व: शाह बोले,मोदी जी चलते नहीं,छलांग लगाते हैं...
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली जबरदस्त जीत के बाद बीजेपी आज विजय पूर्व मना रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि बीजेपी को बहानेबाजी के खिलाफ बड़ी जीत मिल है और मोदी का विजय रथ आगे बढ़ता जा रहा है। एमसीडी में मिली बड़ी जीत के लिए अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्तओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की महनत की वजह से पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। शाह ने साथ ही कहा कि इस जीत ने बहानेबाजी की राजनीति को खत्म कर दिया है। ये जीत बहानेबाजी के खिलाफ मिली है। इस दौरान शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अगर बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तो उन्हें अपनी हार का कारण पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीडी जीत का पूरा श्रेय बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है। इनकी वजह ये इतनी बड़ी जीत मिल पाना बहुत मुश्किल थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement