BJP National Executive Meet begins,huge crowd in PM Modi Roadshow in Bhubaneswar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह बोले- MP, गुजरात, कर्नाटक चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी BJP

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 8:27 PM (IST)
शाह बोले- MP, गुजरात, कर्नाटक चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी BJP
राज्य भाजपा के प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने बताया कि मोदी प्रार्थना के लिए विख्यात लिंगराज मंदिर भी जाएंगे। बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री जनता मैदान में जनजातीय समुदाय के छात्रों से मिलेंगे। मोदी 1817 में राज्य में अंग्रेजों के खिलाफ हुए पाइका विद्रोह में शामिल होने वाले 16 परिवारों के सदस्यों को सम्मानित करेंगे। इसे राज्य में भाजपा के एक बड़े कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। भुवनेश्वर की सडक़ों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर भाजपा के झंडों-बैनरों से पाट दिया गया है। इनमें मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ राज्य भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और जुएल ओराम को भी स्थान दिया गया है। 1998 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां बैठक हुई थी। इसके बाद भाजपा ने राज्य में बीजू जनता दल से हाथ मिलाया था। 1998 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी राजग सरकार में बीजद भी शामिल हुई थी। बाद में ओडिशा में भी बीजद और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई। फिर दोनों के बीच मतभेद उभरे और बीजद ने राजग से नाता तोड़ लिया। इसके बाद से भाजपा राज्य में अपने विस्तार के लिए पूरा जोर लगा दिया। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा राज्य में केवल एक सीट जीत सकी थी। इसके बाद पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा।

फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement