शाह बोले- MP, गुजरात, कर्नाटक चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी BJP

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में भी निर्णायक विजय हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी अध्यक्ष के भाषण में कही गईं बातों से मीडिया को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इन चुनावों में क्षेत्रीय दलों को न हरा पाने का मिथक टूटा है। यूपी में कांग्रेस के साथ दोनों क्षेत्रीय दलों की हार हुई। यूपी में 403 में 325 सीट का जीतना इस बात का प्रमाणिक उदाहरण है कि यूपी की जनता निर्णायक रूप से भाजपा के साथ आई है। यह नतीजे जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति की अस्वीकृति है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी के बाद से नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। लोग उनमें विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि, हम यह अपेक्षा करते थे कि हारे हुए दल ईमानदारी से अपनी हार को स्वीकार करेंगे, लेकिन अब वो हारने का बहाना ढूंढ रहे हैं और उस बहाने में ईवीएम की चर्चा हुई है।
न्होंने यह सवाल किया कि साल 2004-09 में जब यूपीए जीती तो क्या
ईवीएम ठीक थी। यूपी में सपा और बसपा जीती और दिल्ली में भाजपा हारी तो क्या
ईवीएम ठीक थी। इस तरह की बातें करना हार को ईमानदारी से स्वीकार करने की
बजाय चुनाव आयेाग के खुले निरादर के समान है।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की
बैठक में आह्वान करते हुए कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है,
लेकिन अब भी देश में बहुत सारे क्षेत्र हैं, जहां भाजपा को आगे बढना है।
इसलिए आलस्य नहीं करना है और वर्किग कमेटी के सारे लोग 15 दिन का समय संगठन
को देंगे, बूथों पर जाएंगे और रहेंगे। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बूथों पर
जाएंगे।
इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि वो आगामी सितंबर तक 95 दिन तक
देशभर में दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलकर, उनसे बात कर संगठन को
मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने केरल, त्रिपुरा और बंगाल में भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के साथ हो
रही हिंसा की निंदा की और कहा कि केरल में वामपंथी सरकार बनने के बाद वहां
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के मद्देनजर तय किया है कि अगर हिंसा
होगी तो हम शांतिपूर्ण प्रतिकार करेंगे और वहां भाजपा का कमल खिलेगा।
अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस
दौरान सरकार ने जो काम किया अन्य सरकारों को ये काम पूरा करने में दो-तीन
कार्यकाल लगते। देश में पूंजी निवेश, किसान विकास, कौशल विकास, तकनीकी
विकास, गरीबों के उत्थान के अलावा अन्य कई विकास कार्यकम हुए हैं। हम न्यू
इंडिया की कल्पना के साथ आगे बढेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने उडीसा के विकास की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह कहा गया कि साल 2014 की जीत के बाद भाजपा अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई, लेकिन भाजपा का चरमोत्कर्ष आना अभी बाकी है। आज हमारे 13 मुख्यमंत्री हैं, लेकिन हमारी कल्पना है कि देश के हर राज्य में हमारे मुख्यमंत्री हों। 2019 में हमें दोबारा नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हर स्तर पर भाजपा का शासन होना चाहिए।
पीएम कार से उतर कर पैदल चलने लगे...बैठक में शामिल होने से पहले पीएम ने रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे।पहले अपनी सुरक्षित कार में खड़े पीएम मोदी कुछ देर बाद कार से उतर कर पैदल चलने लगे। इससे उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो हैरान रह गए।
हवाईअड्डे से राजभवन तक मोदी के रोड शो में कई सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम पेश किए। भुवनेश्वर की सड़कों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर भाजपा के झंडों-बैनरों से पाट दिया गया है। इनमें मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ राज्य भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और जुएल ओराम को भी स्थान दिया गया है।
करीब 40 मिनट के रोड शो के बाद मोदी बैठक-स्थल पर पहुंचे जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया। रोड शो में हजारों की तादात में कार्यकर्ता और लोग मौजूद थे। इस रोड में वे करीब 8 किमी तक लोगों से मिले और जगह-जगह मोदी का स्वागत किया गया।
लाइव अपडेट
- मोदी भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे।
- मोदी एयरपोर्ट के पास लोगों से मिले। यहां उनका वेलकम किया गया।
- मोदी का रोड शो शुरू। इस दौरान वे काली गाड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे।
-रोड शो के दौरान मोदी कुछ देर गाड़ी के गेट के पास खड़े। बीच में वे लोगों से भी मिले।
- मोदी गवर्नर हाउस पहुंचे। यहां वे बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रमुख खबरें
Traffic
Features



