khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 9:15 PM (IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी ने
अपने मंत्रियों को विवादित बयाने से दूर रहने की नसीहत दी थी लेकिन लगता है
कि मंत्रियों पर सीएम निर्देश का कोई असर नहीं हुआ है। बीजेपी विधायक
विक्रम सैनी एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देकर खुद को सुर्खियों ला
दिया है। विधायक विक्रम ने कहा है कि जो गो-हत्या करते हैं, मैं ऐसे लोगों
के हाथ-पैर तुडवा दूंगा। विक्रम सैनी ने यह बयान राज्यमंत्री सुरेश राणा के
स्वागत कार्यक्रम में दिया।
दरअसल, शनिवार को शामली के थाना भवन से
विधयक सुरेश राणा राज्यमंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। उनके
स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान खतौली विधानसभा से
नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से गो-माता पर बोलना शुरु
कर दिया। सैनी ने कहा कि जो गो-माता को माता न मानते हों और उनकी हत्या
करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुडवा दूंगा।