लखनऊ। यूपी के बीजेपी विधायक कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थेए इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। उसी बीच उन्हें अपनी समस्या सुनाने के बहाने गए 3 युवकों ने विधायक पर हमला बोल दिया। हमला करने से पहले हमलावरों ने विधायक से बातचीत की। फिर उनके आंखों में मिर्ची झोंक उनपर फॉयरिंग कर दी और तमंचा लहराते हुए भाग निकले।