khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 6:37 PM (IST)
जयपुर । राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 31 अगस्त को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष अपनी रणनीति तय करेगा। आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी गाय और मंदिर का मुद्दा, जलदाय विभाग में भ्रष्टाचार समेत कानून व्यवस्था का मुद्दा सत्र में उठाने की तैयारी कर चुकी है।