BJP leader gave a TriCyl to disabled in jaunpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम प्रधान व भाजपा नेता ने दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 7:17 PM (IST)
ग्राम प्रधान व भाजपा नेता ने दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल
जौनपुर। रसठी विकास खण्ड के कटवार गांव के ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव व भाजपा नेता गंगा सिंह के संयुक्त प्रयास से एक दिव्यांग युवक को ट्राइसाइकिल दी गई।दिव्यांग ट्राइसाइकिल पाकर बहुत खुश हुआ। इस कार्य के लिये लोगों ने ग्राम प्रधान व भाजपा नेता की सराहना की है। गारोपुर गांव का दिव्यांग युवक हीरालाल गौतम काफी गरीब है, वह बीए, बीएड है। शिक्षित होने के बाद भी गरीबी की मार व दोनों पैर से दिव्यांग होने के कारण कुछ कर नहीं पाता है। परिवार के खर्च का बोझ भी इसी के जिम्मे है, किसी तरह युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाता है। अब साइकिल मिलने से वह अपने जरूरी कार्य के साथ घर घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपनी जीविका ठीक ढंग से चला सकेगा। दिव्यांग को अभी तक सरकार से कोई सुविधा नही मिल पायी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement