BJP leader Dr. Shanu Yadav expressed concern over the increasing incidents of theft in Behror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भाजपा नेत्री डॉ. शानू यादव ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 मार्च 2025 11:07 PM (IST)
बहरोड़ में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भाजपा नेत्री डॉ. शानू यादव ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
कोटपूतली-बहरोड़। बहरोड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता (महिला मोर्चा) डॉ. शानू यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा नेत्री ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मंदिरों के दानपात्रों की चोरी, दुकानों में सेंधमारी, व्यापारियों से लूटपाट, बैंकों और एटीएम के बाहर जेबतराशी, बाइक चोरी, महिलाओं की चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियाँ आम हो गई हैं। चोरी के बढ़ते मामले और हालिया घटनाएंपांच महिलाओं द्वारा ज्वेलर्स की दुकान से 5 लाख रुपये के गहनों की चोरी, जो सीसीटीवी में दर्ज हुई।
पिछले दो महीनों में 70-80 ट्रांसफार्मर चोरी, जिससे विद्युत विभाग को करोड़ों का नुकसान।
माँचल मार्केट में किसान की कटाई की हुई फसल चोरी।
मंदिरों में दानपात्रों की चोरी और लगातार बढ़ रही लूटपाट।
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवालडॉ. शानू यादव ने इस बात पर चिंता जताई कि गंभीर घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित सक्रियता नजर नहीं आ रही। चोर बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, जबकि जनता में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।
भाजपा नेत्री ने दिए समाधान के सुझावविशेष पुलिस टीम का गठन किया जाए, जिसमें पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक और उपखंड अधिकारी शामिल हों।
रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए प्रभावी कानून-व्यवस्था लागू की जाए।
भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और कठोर कदम उठाकर क्षेत्र में सुरक्षा बहाल की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement