Advertisement
पीपीपी के माध्यम से गरीबों का निवाला छीन रही है भाजपा-जजपा सरकार : सैलजा

उन्होंने कहा कि आज तकनीकी के युग में हर किसी के घर में विद्युत चालित उपकरण है जिसका उपयोग करने से बिजली का बिल आना स्वाभाविक है ऐसे लोगों को सरकारी योजना से वंचित करना सरासर गलत है। परिवार पहचान पत्र का सर्वे करने वाली टीम द्वारा सही रिपोर्ट प्रस्तुत ना किए जाने का का खामियाजा गरीब परिवारों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते हुए भुगतना पड़ रहा है। सरकार बीपीएल धारकों पर तरह-तरह के नियम कानून लागू करके सरकारी योजनाओं से वंचित करना चाहती है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने व गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने में असमर्थ साबित हो रही है। सरकार को गरीब परिवारों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनानी चाहिए। जिसके अंतर्गत उन्हें 100-100 गज के फ्री प्लाट, आवासीय सुविधा, कम ब्याज पर ऋण, सस्ते दामों पर राशन, स्वास्थ्य व शिक्षा के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता का सरकार के प्रति मोहभंग होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


