BJP intensified Meri Mati Mera Desh program, workers are collecting soil by reaching door to door-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने तेज किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, डोर टू डोर पहुंच कर कार्यकर्ता इकट्ठी कर रहे मिट्टी

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2023 6:17 PM (IST)
भाजपा ने तेज किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, डोर टू डोर पहुंच कर कार्यकर्ता इकट्ठी कर रहे मिट्टी
हमीरपुर। जिला भाजपा की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर से शुरू करने के साथ ही अभियान ने तेजी पकड़ ली है। हमीरपुर के साथ लगते सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देई का नौण में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंडल महामंत्री अनिल कौशल ने इस मौके कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई में घोषणा की थी कि शहीद बहादुरों के सम्मान के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐसा अभियान शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर-घर गांव-गांव से माटी को एकत्रित करके जिला स्तर से प्रदेश स्तर पर भेजना है जोकि बाद में राजधानी दिल्ली को भेजी जाएगी।
इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जगह से पौधे भी साथ लेकर जाएंगे और आगामी 31 अक्टूबर को एक बड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होगा जिसमें नेशनल वार मेमोरियल के पास अमृत वाटिका दिल्ली में बनाई जाएगी इसमें इस मिट्टी एवं पौधों का प्रयोग होगा।
इस मौके वनिता ,कैप्टन शमशेर सिंह , सुभाष चन्द्र रांगड़ा, जगदीश शर्मा ,विचित्र सिंह ,देश राज शर्मा, ठाकुर केहर सिंह ,सुजाता शर्मा , सुनील ठाकुर , अरमान रांगड़ा, अगम रांगड़ा , हर्ष भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement