Advertisement
इलेक्शन मोड में भाजपाः दौसा जिले के 1800 गांवों में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे 24 घंटे का प्रवास

ईआरसीपी से होगा पूर्वी राजस्थान का विकासः
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का काम ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान की जनता से इसका वादा किया था। कांग्रेस ने इस परियोजना को दो-तीन साल से बेवजह अटका रखा था। अब जनता को भ्रमित करने वाली कांग्रेस के काले कारनामों की पोल खुल गई है। यह परियोजना लंबे समय से पेंडिंग थी जिसे अब पूरा कराया जाएगा। इससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों का सूखा समाप्त होगा। यहां लोगों को पानी मिलेगा। इससे सिंचाई, उद्योग धंधे पनपेंगे व बेरोजगारी खत्म होगी।
लालसोट में बनेगा बीजेपी का बोर्डः
जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने कहा कि 4 फरवरी को लालसोट में पालिका अध्यक्ष के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि लालसोट नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाएंगे। पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी भी भाजपा का ही मैदान में उतारा जाएगा। 35 सदस्यीय नगर पालिका में अविश्वास के दौरान भाजपा की ओर से 31 सदस्यों ने मतदान किया था। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी इसी बहुमत के साथ बोर्ड का गठन करेंगे।
भाजपा के नारी शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन व गांव चलो अभियान कार्यशाला में संभाग सह प्रभारी ओम प्रकाश भड़ाना, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला प्रभारी भाजपा महामंत्री रवि पालीवाल, जिला संयोजक महावीर गुर्जर रलावता, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, भाजपा कोषाध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, जिला मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, आलोक जैन, तेज सिंह राजावत सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


