BJP government is discriminating in regularizing colonies of Bhiwani: Buwaniwala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा सरकार भिवानी की कॉलोनियों को नियमित करने में कर रही भेदभाव : बुवानीवाला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 4:28 PM (IST)
भाजपा सरकार भिवानी की कॉलोनियों को नियमित करने में कर रही भेदभाव : बुवानीवाला
भिवानी। हरियाणा में भाजपा-जेजेपी की गठबंधन सरकार द्वारा कॉलोनियों को नियमित करने में भिवानी से भेदभाव किया जा रहा है। यह कहना है हरियाणा कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला का। बुवानीवाला ने कहाकि गत दिवस हरियाणा सरकार ने 450 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया और उनके विकास के लिए 500 करोड़ रुपए दिए हैं। लेकिन, भिवानी की किसी भी अनियमित कॉलोनी को नियमित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश की 131 कॉलोनियों को नियमित किया था लेकिन उसमें भी भिवानी विधानसभा क्षेत्र की 47 कालोनियों सहित पूरे जिले की अनदेखी की गई। हैरानी की बात है कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स, स्ट्रीट लाइट टैक्स, पानी व सीवर शुल्क आदि वसूला जा रहा है लेकिन जब बात कॉलोनी को रेगुलर करने और मूलभूत सुविधाएं देने की आती है तो सरकार अवैध कॉलोनी बताकर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रही है। जबकि यह सभी कालोनियां सरकार द्वारा नियमित किए जाने वाली सभी नियमों और शर्तों को पूरा करती है।
बुवानीवाला ने कहा कि गत 2022 को हुए नगर परिषद के चुनावों में भाजपा सरकार के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने कॉलोनियों को नियमित करवाने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के अनेक झूठे वादे किए थे चुनाव के 1 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद एक भी वायदा पूरा ना होने पर लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement