Advertisement
भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू (देखें घड़ी) : पायलट

उन्होंने कहा कि खनन घोटाले में कितना बड़ा भ्रष्टाचार था यह इस बात से स्पष्ट होता है कि गत् दिनों एक लाईमस्टोन की खान की नीलामी 6 हजार करोड़ रुपये में हुई है इसके आधार पर यह घोटाला 2 लाख करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि बजरी में सरकारी मिलीभगत से आमजनता को दो से तीन गुना ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है। इसी प्रकार जल स्वावलम्बन अभियान में कलेक्टर की अनुमति पर 25 प्रतिशत का ठेका किसी भी एनजीओ को बिना निविदा आमंत्रित किए दिया जा सकता है जो भ्रष्टाचार का एक बड़ा कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि आमजनता के बीच पहुंच उनकी समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष किया है। आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के चार वर्षों के विफल कार्यकाल को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। जयपुर में आयोजित धरने-प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



