BJP give 15 questions reply related with CAA Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CAA मुस्लिम विरोधी या संविधान के खिलाफ! BJP ने आरोप किए खारिज, दिए 15 सवालों के जवाब

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019 8:02 PM (IST)
CAA मुस्लिम विरोधी या संविधान के खिलाफ! BJP ने आरोप किए खारिज, दिए 15 सवालों के जवाब
आवेदन के लिए 31 दिसंबर, 2014 की तिथि क्यों है? भाजपा ने बताया है कि ऐसा अधिनियम की तीसरी अनुसूची व धारा छह के तहत शर्तों के कारण किया गया है। क्योंकि आवेदन करने के लिए पांच वर्ष भारत में रहने की बाध्यता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के अंदर ढेर सारे शरणार्थी आए हैं, और अगर वे 1955, 1960, 1970, 1980 या फिर 31 दिसंबर, 2014 से पहले आए, तो उन सभी को उसी तिथि से नागरिकता दी जाएगी, जिस तारीख से वे आए हैं। इसके लिए उन्हें किसी कानूनी पेचीदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले नागरिकता के लिए भारत में 11 साल तक रहना अनिवार्य था। आवेदक धार्मिक उत्पीडऩ का सबूत कैसे देगा? रिपोर्ट में इस सवाल के जवाब में कहा गया है कि यह अधिनियम की धारा 6 या धारा 6बी के तहत किए गए आवेदन में घोषणा के रूप में किया जा सकता है। धार्मिक उत्पीडऩ का प्रमाण देने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। भाजपा ने संबंधित रिपोर्ट में ऐसे ही अन्य कई सवालों के जवाब दिए हैं। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement