bjp foundation day pm modi will meet workers amit shah to address rally in mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJP का 38वां स्थापना दिवस: PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018 10:46 AM (IST)
BJP का 38वां स्थापना दिवस: PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। स्थापना दिवस की रैली पर वह वहां रैली करके लोगों को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे। जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव किया गया है वह हैं नई दिल्ली, नार्थ ईस्ट दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, नार्थ सेंट्रल मुंबई और बिहार में सारण है। इस दौरान पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे। पीएम मोदी अपने एप के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनसे ब्योरा भी लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement