Advertisement
अखिलेश यादव के दावे पर भाजपा का पलटवार, प्रकाश पाल का तंज- 'यह उनका आखिरी चुनाव होगा'

उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 का चुनाव इनका आखिरी चुनाव साबित होगा। जनता का मनोरंजन करना होगा तो सैफई में कव्वाल बनने के लिए तैयार हो जाएंगे। सपा प्रमुख 2027 के बाद नेतागीरी छोड़ देंगे।
छात्रों से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने की कोशिशों पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल कहते हैं कि नीट दोबारा आयोजित की गई है, काउंसलिंग की तैयारी चल रही है और वहां कोई छात्र विरोध नहीं कर रहा है। चाहे अरुंधति रॉय हों, योगेंद्र यादव हों या राकेश टिकैत, ये शाहीनबाग वाले वही पुराने चेहरे हैं, जो पहले भी विरोध में शामिल रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने उस विदेशी फंडिंग को रोक दिया है, जिसका इस्तेमाल भारत में लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा था, चाहे वह जॉर्ज सोरोस से आई हो या धर्म परिवर्तन कराने वाले अन्य संगठनों से।
उन्होंने कहा कि ये लोग पहले दिन जब प्रदर्शन शुरू किया गया था, उस समय कहां थे? लोकतंत्र को बदनाम करने वालों को जनता माफ नहीं करेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



