Advertisement
भाजपा कांग्रेस देगी करारा जवाब , 11 को धरना प्रदर्शन : बिंदल

11 नवंबर को जिला सिरमौर का नाहन में विरोध प्रदर्शन होगा जिसके संयोजक सुखराम चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक, एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी तथा सह संयोजक विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष होंगे तथा मुख्य वक्ता डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा होंगे | इसी प्रकार जिला सोलन के विरोध प्रदर्शन में रश्मिधर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, रतन सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा सुरेश कश्यप, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे | जिला बिलासपुर के विरोध प्रदर्शन में त्रिलोक जम्वाल, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री संयोजक, स्वतंत्र संख्यान, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा रणधीर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक मुख्य वक्ता होंगे | जिला हमीरपुर के विरोध प्रदर्शन में वीरेन्द्र कंवर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, देशराज शर्मा, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता होंगे | जिला ऊना के विरोध प्रदर्शन में सतपाल सत्ती, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संयोजक, बलवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा इंदू गोस्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद मुख्य वक्ता होंगी |
इसी प्रकार जिला चंबा के विरोध प्रदर्शन में हंसराज, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, धीरज नरयाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री भाजपा मुख्य वक्ता होंगे | किन्नौर जिला के कार्यक्रम के लिये सूरत नेगी, प्रत्याशी, 2022 संयोजक, यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे | जिला लाहोल स्पीति में राजेन्द्र बोद्ध, जिलाध्यक्ष संयोजक, सूरज ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष केलांग, राकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष स्पिति, वीर सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष उदयपुर सह संयोजक होंगे तथा डॉ रामलाल मारकण्डेय, पूर्व मंत्री मुख्य वक्ता होंगे | जिला कुल्लू के कार्यक्रम के लिए सुरेन्द्र शौरी, विधायक बंजार संयोजक, अरविन्द चंदेल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे | जिला शिमला व् जिला महासू का विरोध प्रदर्शन शिमला में होगा जिसके संयोजक बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री होंगे, बलवीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक एवं प्रेम ठाकुर, जिलाध्यक्ष शिमला व् अरूण फाल्टा, जिलाध्यक्ष, महासू सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |
इसी प्रकार जिला सुंदरनगर व् मंडी का विरोध प्रदर्शन 12 दिसंबर, 2023 को मंडी में होगा जिसके लिए राकेश जम्वाल, प्रमुख प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, संयोजक होंगे, विनोद कुमार, प्रदेश सचिव, विधायक एवं संसदीय क्षेत्र सह-प्रभारी, हीरालाल, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर एवं निहाल चंद, जिलाध्यक्ष मण्डी सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |
जिला देहरा, पालमपुर, कांगड़ा व नूरपुर का विरोध प्रदर्शन 18 दिसंबर, 2023 को प्रशासनिक जिला कांगड़ा में होगा | विपिन परमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी इस कार्यक्रम के संयोजक, सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष कांगड़ा, हरिदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष पालमपुर, संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष, देहरा, रमेश राणा, जिलाध्यक्ष नूरपुर सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


