Advertisement
विपक्ष के वॉकआउट पर भाजपा का हमला, कहा- इनमें सच सुनने की ताकत नहीं

इस मुद्दे पर भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने कहा, "विपक्ष में सच सुनने की ताकत नहीं है। वास्तविकता यह है कि शोर मचा कर विपक्ष असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश करता है। विपक्ष ने बार-बार सदन को बाधित किया। जब उस पर चर्चा हुई और विपक्ष ने सवाल रखे, लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया तो उसे पचा नहीं पाए। यही कारण था कि विपक्ष के सांसद सदन से भाग गए। इससे जनता भी समझ चुकी है कि विपक्ष किस तरह घुसपैठियों को बचाने का काम कर रहा है।"
अमित शाह का उल्लेख करते हुए भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, "गृह मंत्री ने साफ कहा है कि एनडीए सरकार की एक पॉलिसी है। एक-एक विदेशी, रोहिंग्या और बांग्लादेशी की पहचान करेंगे, उनका वोट डिलीट करेंगे व डिपोर्ट करेंगे। लेकिन विपक्ष अवैध रूप से रहने वाले नागरिकों के जरिए सत्ता हड़पना चाहता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


