संपत्ति के मामले में भाजपा नं.1, हुई 22.27 फीसदी की बढ़त, जानें-अन्य दलों का हाल
khaskhabar.com: बुधवार, 31 जुलाई 2019 6:02 PM (IST)
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की संपत्ति पर कोई खास फर्क नहीं
पड़ा। उसकी कुल संपत्ति 26.25 करोड़ रुपए से 29.10 करोड़ रुपए हो गई।
राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित देनदारियां कुल 514.99 करोड़ रुपए थी।
कांग्रेस की देनदारी सर्वाधिक 461.73 करोड़, जबकि भाजपा की 20.03 करोड़
रुपए थी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कांग्रेस के ऊपर 324.20 करोड़ रुपए और
भाजपा पर 21.38 करोड़ रुपए की देनदारी थी।