BJP assets increased by 22 percent in 2017-18 : ADR-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संपत्ति के मामले में भाजपा नं.1, हुई 22.27 फीसदी की बढ़त, जानें-अन्य दलों का हाल

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जुलाई 2019 6:02 PM (IST)
संपत्ति के मामले में भाजपा नं.1, हुई 22.27 फीसदी की बढ़त, जानें-अन्य दलों का हाल
नई दिल्ली। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की है। इसमें 2016-17 से 2017-18 के बीच सात राष्ट्रीय दल भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और टीएमसी द्वारा घोषित संपत्ति और देनदारियों की जानकारी दी गई है। हर वर्ष राष्ट्रीय दलों की संपत्ति को लेकर एडीआर रिपोर्ट जारी करता है। संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में सातों राष्ट्रीय पार्टियों की कुल औसत संपत्ति 465.83 करोड़ थी, जो 2017-18 तक 493.81 करोड़ हो गई। सत्तारुढ़ भाजपा की कुल संपत्ति सर्वाधिक है और इसमें 22.27 फीसदी की बढ़त हुई है। 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपए थी, जो 2017-18 में बढक़र 1483.35 करोड़ रुपए हो गई है। सात दलों में से केवल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रोपर्टी में कमी देखी गई। कांग्रेस की संपत्ति 854.75 करोड़ थी, जो घटकर 724.35 करोड़ रुपए रह गई। यह 15.26 फीसदी गिरावट है। राकांपा की 11.41 करोड़ थी जो 16.39 फीसदी घटकर 9.54 करोड़ रुपए रह गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement