BJP and SP workers were beaten-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 7:49 PM (IST)
बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में जहां सारी पार्टियां जीत का धिनडोरा पीट रही हैं और जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं, वही मैनपुरी के नटवेडा में बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।घटना में 4 लोगों को चोटें आई हैं। बीजेपी प्रत्याशी रमा शाक्य की चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है | बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हमलावर सपा के यादव गुंडे थे, इस हमले में 4 लोग घायल हो गए हैं | मैनपुरी के नटवेडा में अपनी रैली में बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है | रैली में आ रहे लोगों पर हुए हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें मत छेड़ो हम भी चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं |

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement