Advertisement
भाजपा ने हमेशा राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का प्रयास किया : भंवर सिंह भाटी

कांग्रेस नेता ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का दायरा बढ़ा। लेकिन, भाजपा सरकार के पहले बजट में नाममात्र के कॉलेज खोले गए और स्कूलों तथा कॉलेजों के विकास कार्य भी ठप पड़े हैं।"
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बारे में बात करते हुए भंवर सिंह भाटी ने कहा, "राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए थे। पहले केवल अमीरों के बच्चे ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते थे। लेकिन, हमारी सरकार ने इन्हें गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों तक पहुंचाया। मौजूदा सरकार की नीति स्कूलों को बंद करने की है, जो गलत है।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में शिक्षकों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन, वर्तमान सरकार शिक्षा में गिरावट ला रही है और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने हमेशा महापुरुषों को सम्मान दिया, जिन्होंने समाज के विकास में अहम योगदान दिया है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


