Bird feeders installed for birds in Sikrai Court premises, responsibility given for filling water regularly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिकराय न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिन्डे, नियमित पानी भरने की दी जिम्मेदारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मई 2024 3:54 PM (IST)
सिकराय न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिन्डे, नियमित पानी भरने की दी जिम्मेदारी
दौसा। सिकराय के न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए परिन्डे लगाकर नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी दी। सामाजिक सरोकार के तहत पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर नियमित दाना पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। अपर जिला सैशन न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने बेजुबान पक्षियों के लिए परिन्डों में पानी डाला। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए दाने पानी की नियमित व्यवस्था करना मानव का पहला घर्म है। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार खर्रा ने कहा कि पक्षी प्रकृति के महत्वपूर्ण प्राणी हैं। हम सभी को इनकी सुरक्षा और बचाव के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर बार अध्यक्ष अमरनाथ जैमन, पूर्व बार अध्यक्ष केलाश बैंसला, महावीर जैमन, राजाराम गुर्जर, जलसिंह कसाना, घर्मसिंह बैरवा, बनवारी सैनी, गोरघन गुर्जर, प्रमोद गुर्जर, राजेन्द्र खेड़ापति, कन्हैयालाल, अजहरुद्दीन, रिषिकेश मीना, केसी बैरवा, हेमसिंह, सतीशचन्द आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement