Biofeedback and RTMS machines installed in Bhilwara, mental patients will get state-of-the-art free treatment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में बायोफीडबैक और आरटीएमएस मशीनें स्थापित, मानसिक रोगियों को मिलेगा अत्याधुनिक निःशुल्क इलाज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023 8:42 PM (IST)
भीलवाड़ा में बायोफीडबैक और आरटीएमएस मशीनें स्थापित, मानसिक रोगियों को मिलेगा अत्याधुनिक निःशुल्क इलाज
भीलवाड़ा । आरवीआरएस अस्पताल और महात्मा गांधी चिकित्सालय के मनोरोग विभाग में अत्याधुनिक बायोफीडबैक और आरटीएमएस मशीनें स्थापित की गई है। आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.अरूण कुमार गौड़ ने बताया की इसका उपयोग डिप्रेशन,चिंता विकार,ओसीडी, पीटीएसडी और शारीरिक पीड़ा के इलाज के लिए किया जायेगा। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.वीरभान चंचलानी ने बताया कि राजस्थान में केवल एसएमएस मेडिकल कॉलेज में ही इस तरह की जांच मशीनें उपलब्ध है,यह मशीनें अब भीलवाड़ा में स्थापित हुई है। जिससे रोगियों को जयपुर या अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। बायोफीड बैक मशीन शरीर में मसल्स,हृदय गति,पसीना,घबराहट,दिमाग की एक्टिविटी को नियंत्रित करने में सहायता करती है, इसका उपयोग डिप्रेशन,स्ट्रेस या घबराहट,सरदर्द,माइग्रेन,अस्थमा,हाई ब्लड प्रेशर, fibromyalgia बच्चो में एडीएचडी, IBS (लगातार कब्ज या दस्त रहना) आदि रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement