Advertisement
बिंदल का कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप सरकारी स्कूल बंद कर निजी स्कूलों को पहुंचा रहे फायदा, मिली भगत से हो रहा काम : बिंदल

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में केवल मात्र भाजपा को गली देने के अलावा कोई काम नहीं किया, अगर एक भी काम किया है तो बताएं ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने एम्स जैसे बड़े संस्थान का विरोध खुलकर किया है, शायद उनके लिए एम्स बेकार होगा पर जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नेता का बड़ा तोहफा है। कांग्रेस पार्टी केंद्र द्वारा हिमाचल के लिए दी जारी मदद को निकार कर जनता का नुकसान कर रही है।
उन्होंने ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का यह दिखता नहीं की प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने 265 करोड़ भेजें और अनेकों संस्थानों जैसे मातृ शिशु संस्थान एवं कैंसर अस्पताल के लिए लगातार धनराशि भेजी रही है। साथ ही मैं कहना चाहूंगा कि जब भी जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश आए तो खाली हाथ नहीं आए, हमेशा केंद्र से सहयोग लेकर आए। पर कांग्रेस के छोटे-मोटे नेता, मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आज तक किसी भी सहयोग राशि का धन्यवाद नहीं किया।
बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से सवाल पूछा कि 70 साल में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया ? अगर कांग्रेस पार्टी में दम होता तो आज जितने भी नेशनल हाईवे, 4 लाने का काम चल रहा है वह भी कर सकते थे। 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने किरतपुर से बिलासपुर ,मंडी मनाली कांगड़ा शिमला जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के ऊपर विचार भी नहीं किया। हाल ही में केंद्र सरकार से 345 करोड़ सीआईएफ और उन्ना में पुल के लिए 950 करोड रुपए आए और उसके बावजूद यह लोग कहते हैं की कुछ नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तो सपने में भी नहीं सोचा होगा की इतना सहयोग केंद्र से मिल सकता है। पर वर्तमान सरकार ने केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में 2000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद करने का काम किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


