गाज़ियाबाद की इन्द्रापुरम पुलिस ने दो वाहन
चोरो को गिरफ्तार किया है ,जिनके पास से 2 चोरी की मोटर साइकिल
बरामद की गई है , दोनों चोर पहले भी कई बार जेल जा चुके है,
राजेश
व सद्दाम इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया करते है , एसओ शीलेश यादव की माने तो दोनों चोर
शामली के रहने वाले है और हाल के दिनों में जेल से छूट कर आये है ,और
जब से छूटे है तभी से इन्द्रापुरम के पॉश इलाकों से बाईक चोरी का काम कर रहे थे ,
इनके
कुछ साथी अभी भी फरार है जिनको पुलिस जल्द पकड़ने की बात कर रही है ।