khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 10:26 AM (IST)
हाथरस । सादाबाद कोतवाली इलाके में हाथरस रोड
पर किसान भवन के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। युवक बाइक
पर जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया । घायल युवक का नाम शाकिर
पुत्र बबुद्दीन निवासी मोहल्ला पोखरवाला बताया जा रहा है । पुलिस ने उसे सादाबाद
के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया । युवक की हालत अभी गंभीर
बनी हुई है ।