Bike rider killed by truck collision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जनवरी 2020 4:53 PM (IST)
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट थाने की 'डायल 112' केंद्र में तैनात एक सिपाही की एक ट्रक की टक्कर लगने से शनिवार की रात मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को सीओ ने दी। राजापुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) इश्तेयाक अहमद ने रविवार को बताया कि 'डायल 112' में तैनात सिपाही अखिलेश दो दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार की रात वह कर्वी से दवा लेकर बाइक से पहाड़ी लौट रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि मूलरूप से हमीरपुर जिले के निवासी सिपाही के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और अज्ञात ट्रक व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement