Bike rider hit by car, killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार से टकराकर बाइक सवार की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 7:40 PM (IST)
कार से टकराकर बाइक सवार की मौत
मानसा। गांव मंडेरना के पास बुढलाडा रतिया मार्ग पर अज्ञात आल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जख्मी हो गया। उसे बुढलाडा से मानसा के बाद पटियाला रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को मृतक के भाई सुरजीत राम पुत्र जग्गा राम ने बताया कि वह हरियाणा के जिला कैथल में थाना गूहला में पड़ते मिसरीवाला गांव के रहने वाले हैं। कुछ दिन से वह अपने दो भाईयों सहित गांव रोडी में नरमा चुगने के लिए आए हुए हैं। उसके अनुसार मंगलवार को देर शाम मोटरसाइकिल सवार उसके भाई मक्खन राम को अज्ञात आल्टो कार ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह जख्मी हो गया। आसपास के लोग उसे बुढलाडा सिविल अस्पताल में ले गए। सूचना मिलने पर जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मक्खन राम को मानसा रेफर कर दिया तथा मानसा से उपको पटियाला रेफर किया गया, जहां मक्खन राम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement