प्रतापगढ़। रविवार देर शाम मानपुरा पुलिया से गुजर रही बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस दौरान बाइक सवार युवक मानपुरा से बजरंगगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को अस्पताल के लिए रैफर किया। जहां वे उपचाराधीन है।